IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखे प्लइंग XI
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार (2 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार (2 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में 23 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर शिवांग कुमार डेब्यू कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार के आई हैं। ऐसे में इस मुकाबले वापसी कर अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविन पायने।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, रविचंद्रन स्मरण, साकिब हुसैन।