IPL 2026: लुंगी और नटराजन का कहर, दिल्ली कैपिटल्स के सामनें LSG 141 रनों पर ऑलआउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 19 रन के कुल स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत के रूप में…
लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 19 रन के कुल स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत के रूप में पहला झटका लगा, जो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। इसके बाद 71 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई।
टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला, उन्होंने 28 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं टॉप स्कोरर रहे अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली।
टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई और लखनऊ 18.4 ओवर मे 141 रन पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
टीमें
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, अक्षत रघुवंशी
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर