T20WC 2026, Super 8: पाकिस्तान ने सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; शाहीन अफरीदी की हुई वापसी
T20 World Cup 2026 Super 8, England vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला मंगलवार( 24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर…
T20 World Cup 2026 Super 8, England vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला मंगलवार( 24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए फहीम अशरफ की जगह शाहीन शाह अफरीदी को टीम में शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड बिना बदलाव के उतरी है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।