IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया को लगे 3 बड़े झटके, चायकाल तक स्कोर 5 विकेट पर 364 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक 5 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण लंच तक का खेल धुलने के बाद दूसरे सत्र में सिर्फ 21 ओवर का खेल…
भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक 5 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण लंच तक का खेल धुलने के बाद दूसरे सत्र में सिर्फ 21 ओवर का खेल हुआ।
2 विकेट के नुकसान पर 288 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए दूसरा सत्र खराब रहा, जिसमें तीन बड़े झटके लगे। दिन का पहला विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा जिन्होंने 62 गेंदों मं 39 रन बनाए।
पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे और अपने कुल स्कोर में सिर्फ पांच रन ही जोड़ सके। राहुल ने 175 गेंदों में 82 रन बनाए। चाय से थोड़ा पहले टीम को सबसे बड़ा झटका लगा और शानदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए।
अपना पहला शतक जड़ने वाले पडिक्कल ने 230 गेंदों में 167 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का जड़ा।
श्रीलंका के लिए अभी तक प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट लिए हैं।