IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया ने पहले सत्र में गवाए 4 विकेट, लेकिन बढ़त पहुंची 300 रन के करीब
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर116 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम की कुल बढ़त…
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर116 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम की कुल बढ़त 294 रनों की हो गई है।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 47 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े। कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी प्लॉप रहे और 20 गेंदों में 8 रन बना सके। वहीं पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल लंच से ठीक पहले आउट होकर पवेलियन लौटे। पडिक्कल ने 75 गेंदों में 44 रन बनाए।
पहले सत्र के अंत पर ऋषभ पंत (21) और ध्रुव जुरेल (5) नाबाद रहे।
श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट, असिथा फर्नांडो और केशरा नुवानथा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि पहली पारी में भारतीय टीम ने 462 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई और भारत ने पहली पारी में 178 रन की विशाल बढ़त हासिल की।