टीम इंडिया के 8 बल्लेबाज हुए फ्लॉप, श्रीलंका को पहला टेस्ट जीतने के लिए दिया 372 रनों का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली विशाल बढ़त के चलते भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है। बता…
भारतीय क्रिकेट टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली विशाल बढ़त के चलते भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि इससे पहले गाले में सिर्फ एक बार ही टेस्ट में 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज हुआ है।
भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे ऋषभ पंत, जिन्होंने 69 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंदों में 44 रन और केएल राहुल ने 47 गेंदों में 35 रन बनाए। टीम के बाकी 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट, प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट, लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट औऱ केशरा नुवानथा ने 1 विकेट हासिल किया।
India bowled out for 193 in their second innings. Sri Lanka need 372 runs to win the first Test pic.twitter.com/DBzGFvtRp0
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) August 18, 2026
गौरतलब है कि पहली पारी में भारतीय टीम ने 462 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली थी। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई और भारत ने पहली पारी में 178 रन की विशाल बढ़त हासिल की।