AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क ने खोला पंजा, 64 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश
AUS vs BAN 2nd Test: मैके टेस्ट के पहले दिन शनिवार, 22 अगस्त को बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 34 ओवर मैदान पर टिक पाई और 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनके सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। शोरफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा रन…
AUS vs BAN 2nd Test: मैके टेस्ट के पहले दिन शनिवार, 22 अगस्त को बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 34 ओवर मैदान पर टिक पाई और 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनके सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। शोरफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 19 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने धमाल मचाया और 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया।
ऐसी है दोनों टीमें
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।