SL vs IND 2nd Test: कोलंबो में Team India ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, सारांश जैन को मिला डेब्यू का मौका; देखें प्लेइंग XI
SL vs IND 2nd Test: श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।
कोलंबो टेस्ट के…

कोलंबो टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दिया है। श्रीलंका की टीम में कामिल मिशारा (डेब्यू टेस्ट) और कामिंदु मेंडिस को मौका मिला है। टीम में पसिंदु सूरियाबंडारा भी हैं, जो कि गॉल टेस्ट में दिनेश चांदीमल के कन्कशन रिप्लेसमेंट थे।
देखें प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।