IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया को लगे 2 झटके, लंच तक स्कोर 88 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (23 अगस्त) लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 37 रन के कुल स्कोर पर केएल राहुल…
भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (23 अगस्त) लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 37 रन के कुल स्कोर पर केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल 66 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट हए।
जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पहले सत्र के अंत पर देवदत्त पडिक्कल 35 गेंदों में 13 रन और कप्तान शुभमन गिल 29 रन पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो ने 1-1 विकेट हासिल किया है।
टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।