वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में ठोके 94 रन, इंडिया ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को दिया 378 रनों का लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी औऱ कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक के दम पर इंडिया ए ने रविवार (21 जून) को दाम्बुला में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार…
वैभव सूर्यवंशी औऱ कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक के दम पर इंडिया ए ने रविवार (21 जून) को दाम्बुला में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही और वैभव सूर्यवंशी ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े।
सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में सबसे तेज लिस्ट ए अर्धशतक जड़ा औऱ 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 8 छक्के जड़े। वहीं तिलक ने 90 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।
इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 40 रन, अनूकुल रॉय ने 39 रन, प्रियांश ने 39 रन और कुमार कुर्शागा ने 36 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए।
श्रीलंका ए के लिए गेंदबाजी में वानुजा सहान, रविन्दु फर्नांडो, कुगथास मथुलन ने 2-2 विकेट, मोहम्मद शिराज, सहान अराचिगे औऱ दुलज समुदिथा 1-1 विकेट लिए।