BAN vs AUS 3rd T20: तौहीद हिरदॉय ने खेली 61 रनों की जुझारू पारी, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 110 रनों का लक्ष्य
BAN vs AUS 3rd T20: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और मुकाबला रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेजबान टीम बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए महज़…
BAN vs AUS 3rd T20: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और मुकाबला रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेजबान टीम बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए महज़ 110 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए कैप्टन तौहीद हिरदॉय ने जुझारू पारी खेली और 51 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 61 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से पूरी टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई।
बात करें अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की तो स्पेंसर जॉनसन (4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट झटके), नाथन एलिस (4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट) और एडम जाम्पा (4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट) ने 2-2 विकेट झटके। वहीं निखिल चौधरी (4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट) ने एक विकेट हासिल किया।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, तौहीद हिरदॉय (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।
ऑस्ट्रेलिया XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मैट रेन्शॉ, टिम डेविड, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन।