ICC Women's T20 World Cup 2026: श्रीलंका के बल्लेबाज़ हुए फेल, वेस्टइंडीज के सामने रखा सिर्फ 99 रनों का लक्ष्य
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला रविवार, 21 जून को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने सिर्फ 99 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में श्रीलंका की बैटिंग पूरी तरह फेल हुई और उनके सात…
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला रविवार, 21 जून को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने सिर्फ 99 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में श्रीलंका की बैटिंग पूरी तरह फेल हुई और उनके सात खिलाड़ी को सिर्फ सिंगल डिजिल में स्कोर करके पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने निलाक्षी डी सिल्वा (26 गेंदों पर 30 रन), कविशा दिलहारी (20 गेंदों पर 21 रन), इमेशा दुलानी (19 गेंदों पर 17 रन) और काव्या कविंदी (28 गेंदों पर 17) की पारियों के दम पर ऑल आउट होने से पहले 98 रन जोड़े। वो 19.4 ओवर में पूरी तरह सिमट गए।
बात करें अगर वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की तो हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं करिश्मा रामहरैक ने दो विकेट चटकाए। उनके अलावा चिनेल हेनरी, एफी फ्लेचर, आलिया एलेने और अश्मिनी मुनिसर ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमें
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, मिताली अयोध्या।
वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग इलेवन): हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेले हेनरी, अश्मिनी मुनिसर, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।