Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में चुनी बल्लेबाजी,प्लेइंग XI पर डालें नजर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार (21 जून) के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में साओउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि यह पहली बार है जब दोनों टीमों…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार (21 जून) के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में साओउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला हो रहा है।
इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वह टी-20 इंटरनेशनल में 200 मुकाबले खेलने वाले दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। भारत की टीम में क्रांति गौड़ के अलावा अरुंधति रेड्डी को मौका मिला है।
टीमें
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत।
साउथ अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।