IND-W vs NED-W: भारत को मिला बल्लेबाजी का न्योता, नीदरलैंड ने वर्ल्ड के मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Netherlands Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मुकाबला बुधवार (17 जून) को भारत और नीदरलैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नीदरलैंड की कप्तान बाबेट डे लीडे ने टॉस…
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women vs Netherlands Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मुकाबला बुधवार (17 जून) को भारत और नीदरलैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नीदरलैंड की कप्तान बाबेट डे लीडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड, ये दोनों ही टीमें साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड में ग्रुप ए का हिस्सा है। यहां टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल पर एक मैच में एक जीत के साथ दूसरी पॉजिशन पर है। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड चौथे पायदान पर है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक एक ही मैच खेला है जिसमें उन्हें हार मिली।
टीमें इस मैच के लिए
भारत महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
नीदरलैंड महिला (प्लेइंग XI): स्टेरे कालिस, फीबे मोल्केनबोअर, बाबेट डे लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), रोबिन राइके, आइरिस ज़्विलिंग, मर्थे वैन डेर राड, हीदर सीगर्स, फ्रेडरिक ओवरडाइक, कैरोलाइन डे लांगे, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग।