Women's Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने 29 रन में गवाए 7 विकेट, शेफाली वर्मा के पचास से भारत ने बनाए 159 रन
शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (30 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया है।
वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी…
शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (30 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया है।
वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और बैटर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन था, लेकिन फिर थाईलैंड टीम ने शानदार वापसी की और अगले 29 रन में 7 विकेट गिरे।
भारतीय टीम की छह बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाईं। जिस कारण भारतीय टीम 9 विकेट गवाकर 159 रन ही बना सकी।
थाईलैंड के लिए सुलेपोर्न लाओमी ने 3 विकेट, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना ने 2 विकेट, थिपाचा पुथावोंग और चानिडा सुथिरुआंग ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
थाईलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): अपिसारा सुवानचोनराथी, नट्टाकन चंटम, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), ओनिचा कामचोमफू
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा