SL vs IND 2nd Test: सोनल दिनुषा शतक के बेहद करीब, श्रीलंका ने भारत पर बनाई 170 रनों की बढ़त; स्कोर 383/8
SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन का दूसरा सेशन भी श्रीलंका ने अपने नाम किया। इस सेशन में मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर 54 रन जोड़े और भारत पर 170 रनों की बढ़त बना ली। उनका दूसरी पारी में स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर…
SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन का दूसरा सेशन भी श्रीलंका ने अपने नाम किया। इस सेशन में मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर 54 रन जोड़े और भारत पर 170 रनों की बढ़त बना ली। उनका दूसरी पारी में स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 383 हो गया है। यहां से खेल के ड्रॉ होने की संभावना काफी बढ़ गई है।
मैदान पर सोनल दिनुषा 195 गेंदों पर 98 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। वो अपने शतक के बेहद करीब है। वहीं उनका साथ लाहिरु कुमारा दे रहे हैं जिन्होंने 56 गेंद खेलकर दो रन जोड़े हैं।
इस सेशन में श्रीलंका ने केशारा नुवंथा (150 गेंदों पर 46 रन) और प्रभात जयसूर्या (28 गेंदों पर 2 रन) का विकेट खोया है जिन्हें मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने आउट किया।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।