SL vs IND 2nd Test: विकेट के लिए तहस गई Team India, सोनल और केशारा के दम पर श्रीलंका ने बनाई 116 रनों की बढ़त
SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन का पहला सेशन श्रीलंका के नाम रहा। इस सेशन में मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बनाए और अपनी बढ़त को 116 रनों तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनषा और केशरा नुवंथा खेल की शुरुआत…
SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन का पहला सेशन श्रीलंका के नाम रहा। इस सेशन में मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बनाए और अपनी बढ़त को 116 रनों तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनषा और केशरा नुवंथा खेल की शुरुआत करने आए थे। इन दोनों ने ही जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और पहले सेशन के बाद नाबाद पवेलियन गए। सोनल 106 गेंदों पर 55 रन बना चुके हैं। वहीं केशारा नुवांथा ने 149 गेंदों पर 46 रन जोड़े हैं।
अब भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए दूसरे सेशन में अपनी गेंदबाज़ी में और आक्रामकता दिखानी होगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के बचे हुए 4 विकेट जल्द से जल्द लेने होंगे। इसके बाद उसे दिन के बचे हुए समय में श्रीलंका द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करना होगा।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।