IND vs SL 2nd Test: ऑलआउट होने से 3 विकेट दूर श्रीलंका, टीम इंडिया से अभी भी 287 रन पीछे
भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकल तक श्रीलंका ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। श्रीलंकाई टीम भारत से अभी भी 287 रन पीछे है।
दूसरे सत्र में…

दूसरे सत्र में श्रीलंका टीम ने कुल 86 रन जोड़े और तीन बड़े झटके लगे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे पसिंदु सूरियाबंदारा के अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा (8) और निरोशन डिकवेला (0) के रूप में तीन विकेट गिरे। सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके जड़े।
भारत के लिए अभी तक प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट, मानव सुथार ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत के लिए देवदत्त पडिककल ने 117 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की पारी खेली।