IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका के लिए सूरियाबंदारा ने जड़ा पचासा, लेकिन टीम इंडिया से अभी 373 रन पीछे
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय तक 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 373 रनों से पीछे है।
तीसरे दिन 8 रन…

तीसरे दिन 8 रन पर 2 विकेट से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहले सत्र में दो झटके लगे। 35 रन के कुल स्कोर पर कामिल मिश्रा के रूप में तीसरा झटका लगा। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 123 गेंदों में 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
लंच से कुछ समय पहले कामिंदु मेंडिस के रूप में भारत को चौथी सफलता मिली, जो 58 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। पहले सत्र के अंत पर सूरियाबंदारा ने 93 गेंदों में 65 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए अभी तक प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मानव सुथार ने 1 विकेट लिया है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत के लिए देवदत्त पडिककल ने 117 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की पारी खेली।