IND vs SL: टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित की, पडिक्कल-जुरेल ने जड़े शानदार शतक
देवदत्त पडिक्कल औऱ ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी।
भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे पडिक्कल,…
देवदत्त पडिक्कल औऱ ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी।
भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे पडिक्कल, जिन्होंने 193 गेंदों में 117 रन की पारी खेली। वहीं जुरेल 117 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे।
इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन, यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रन और रविंद्र जडेजा ने 83 गेंदों में 43 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुशारा नुवानथा और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट,लाहिरू कुमारा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।