IND vs SL 2nd Test: जुरेल शतक की दहलीज पर, टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 8 विकेट पर 475 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। बता दें कि दूसरे दिन भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन से आगे…
भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। बता दें कि दूसरे दिन भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन से आगे खेलने उतरी थी।
पारी के 132वें ओवर के दौरान बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा, जिसके बाद अंपायरों ने जल्दी चायकाल ब्रेक की घोषणा कर दी। दूसरे सत्र के अंत पर ध्रुव जुरेल 155 गेंदों में 95 रन औऱ मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले नाबाद हैं।
दूसरे सत्र के दौरान ऋषभ पंत औऱ मानव सुथार के रूप में दो झटके लगे। पंत ने 89 गेंदों में शानदार 63 रन बनाए, वहीं सुथार ने 51 गेंदों में 18 रन जोड़े।
श्रीलंका के लिए अभी तक असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट, केशरा नुवानथा ने 2 विकेट, लाहिरू कुमारा और प्रभात जयसूर्या ने 1-1 विकेट लिया है।