SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने ठोका अर्धशतक, Team India ने दूसरे दिन के Lunch तक बनाए 419/6
SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन के लंच भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 419 रन बना लिए हैं।
मैदान पर ऋषभ…

मैदान पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की जोड़ी है। ये दोनों ही खिलाड़ी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ऋषभ पंत 88 गेंदों पर 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। याद दिला दें वो पहले दिन चोटिल होने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं ध्रुव जुरेल ने 107 गेंदों पर नाबाद 69 रन बना लिए हैं।
बात करें श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की असीथा फर्नांडो ने 21 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं लाहिरू कुमारा और केशारा नुवंथा ने 1-1 विकेट लिया।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।