ENG vs IND 5th T20I: भारत ने पांचवे टी20 में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; संजू सैमसन की हुई प्लेइंग XI में वापसी
England vs India 5th T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
…

भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। वाशिंगटन सुंदर और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम में रेहान अहमद की जगह लियाम डॉसन की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड पहला मुकाबला बारिश बजह से बेनतीजा रहने के बाद अगले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम चुका है और यह मुकाबला जीतकर भारत को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरा है। वहीं भारत के लिए यह मैच सम्मान की लड़ाई है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।