ZIM vs BAN: मधेवेर और इवांस ने जड़े पचासे, लेकिन तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे 199 रनों पर ऑलआउट
वेस्ली मधेवेरे और ब्रैड इवांस के शानदार अर्धशतकों के दम पर जिम्बाब्वे ने शनिवार (11 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जिम्बाब्वे की शुरूआत…
वेस्ली मधेवेरे और ब्रैड इवांस के शानदार अर्धशतकों के दम पर जिम्बाब्वे ने शनिवार (11 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जिम्बाब्वे की शुरूआत खराब रही औऱ 27 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद मधेवेरे ने इनोसेंट काइया (25 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की, जो मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी रही।
मधेवेरे ने 74 गेंदों में 5 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत से 75 रन की पारी खेली। वहीं इवांस ने 43 गेंदों में 50 रन बना, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। लेकिन जिम्बाब्वे 48.1 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।
बांग्लादेश के लिए शोरफुल इस्लाम ने 4 विकेट, तस्कीन अहमद और तनवीर इस्लाम ने 2 विकेट औऱ मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1 विकेट लिया।
बता दें कि तीन मैचों की सीरीज की में जिम्बाब्वे 2-0 से आगे है।