पंजाब के खिलाफ मिली जीत से मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरक़रार
17 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। आखिरी समय तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल किया और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 3 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
केएल राहुल के शानदार 94 बदौलत किंग्स इलेवन…
17 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। आखिरी समय तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल किया और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 3 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
केएल राहुल के शानदार 94 बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर183 रन ही बना सकी।
इस हार के साथ पंजाब के लिए नॉकआउट की उम्मीद खत्म हो गई हैं, जबकि मुंबई ने अपनी उम्मीदों को अभी बनाए रखा है। पंजाब और मुंबई के 12-12 अंक है, लेकिन पंजाब नेट रनरेट में बेहद नीचे है जबकि मुंबई चाैथे स्थान पर है।