IPL 2023: पहले मैच से पहले CSK के लिए बुरी खबर, कप्तान धोनी के खेलने पर संशय
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है, पहला मैच मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की कप्तान धोनी की हाथों में हैं। वहीं, गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या के पास हैं। हालाँकि, पहले मैच से पहले…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है, पहला मैच मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की कप्तान धोनी की हाथों में हैं। वहीं, गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या के पास हैं। हालाँकि, पहले मैच से पहले सीएसके के फैंस के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। टीम के कप्तान धोनी का पहला मैच खेलने पर संशय बना हुआ हैं। दरसल खबरे आ रही है कि धोनी बाएं पैर के घुटने में दिक्कत से जूझ रहे हैं।
सीएसके के प्रैक्टिस के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अभ्यास के दौरान नी कैप पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी अपने घुटने के दर्द के कारण इंजेक्शन लेकर प्रैक्टिस सत्र में भाग ले रहे हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की इंजरी की कोई अशिकारिक खबर सामने नहीं आई है। लेकिन अगर वाकई में धोनी के पैरों में दिक्कत है तो सीएसके को बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।