IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले सीएसके से जुड़े बेन स्टोक्स, नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आए
IPL 2023: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोक्स का प्रैक्टिस सेशन का विडियो शेयर किया है। सीएसके द्वारा शेयर किए गए विडियो में स्टोक्स लंबे-लंबे शॉर्ट्स लगाते…
IPL 2023: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोक्स का प्रैक्टिस सेशन का विडियो शेयर किया है। सीएसके द्वारा शेयर किए गए विडियो में स्टोक्स लंबे-लंबे शॉर्ट्स लगाते हुए दिख रहे है। बता दे कि आईपीएल 2023 में सीएसके ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा है। इस साल फैंस को एक बार फिर धोनी और स्टोक्स की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए मैदान पर साथ नजर आ चुकी है।
आईपीएल 2023 का पहला मैच 31 मार्च को सीएसको और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।