IPL 2023: लखनऊ सुपरजाइंट्स को बड़ा झटका, कप्तान केएल राहुल आईपीएल से बाहर
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए है। रॉयल चैलेंज बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें फ्रिल्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मुंबई ले जाया गया। वहीं,…
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए है। रॉयल चैलेंज बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें फ्रिल्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मुंबई ले जाया गया। वहीं, उनकी अनुपस्थिति में कृणाल पंड्या टीम के कप्तान होंगे।
बता दे कि जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए केएल राहुल भारतीय टीम का हिस्सा है। ऐसे में उनका चोटिल होना भारतीय फैंस को चिंतित करने वाली ख़बर है। अगर चोट ज्यादा गंभीर हुई तो उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर होना पड़ सकता है। राहुल ने आईपीएल 2023 के 9 मुकाबलों में 34.25 की औसत और 113.22 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं।