IPL 2023: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20 में बतौर कप्तान जड़ा 38वां पचासा
David Warner's Record Fifty: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 61 अर्धशतक हैं…
David Warner's Record Fifty: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 61 अर्धशतक हैं और टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 38वां। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 37 अर्धशतक हैं। जबकि, विराट कोहली 55 अर्धशतक के साथ टॉप पर हैं।
टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:
55 - विराट कोहली
40 - आरोन फिंच
39 - बाबर आज़म
38 - डेविड वॉर्नर
37 - रोहित शर्मा