IPL 2023: CSK के खिलाफ खास जर्सी में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, इस जर्सी में टीम का रिकॉर्ड है शानदार
DC New Jursey: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सफर निराशाजनक रहा। दिल्ली की टीम इस सीजन प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। टीम अब तक 13 में से 5 मैच जीतकर 9वें नंबर पर है। वहीं, टीम अपना आखिरी मैच 20 मई (शनिवार) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में दिल्ली की टीम खास जर्सी में मैदान पर उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स, सीएसके के खिलाफ रेनबो जर्सी में उतरेगी। इस जर्सी में दिल्ली का रिकॉर्बडहुत बेहतरीन रहा है।
रेनबो जर्सी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन:
IPL 2020 - RCB को 59 रन से हराया
IPL 2021 - MI को 4 विकेट से हराया
IPL 2022 - केकेआर को 4 विकेट से हराया
Latest Cricket News In Hindi