IPL 2023: जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डक करने वाले खिलाड़ी बने
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह आईपीएल 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए डक पर आउट हो गए। यह आईपीएल 2023 में उनका पांचवां और पिछले तीन मैच में तीसरा डक हैं। इसी के साथ आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड हर्शल गिब्ब्स के नाम था, जो आईपीएल 2009 में 4 बार डक पर आउट हुए थे।
खास बात यह है कि बटलर आईपीएल के पिछले सीजन में 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता था। जो कि आईपीएल के एक सीजन में दूसरा सबसे ज्यादा रन है।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डक:
5 - जोस बटलर (2023)
4 - हर्शल गिब्स (2009)
4 - एम मन्हास (2011)
4 - मनीष पांडेय (2012)
4 - शिखर धवन (2020)
4 - निकोलस पूरन (2021)
4 - इयोन मॉर्गन (2021)
Latest Cricket News In Hindi