IPL 2023: जोफ्रा आर्चर के एक ओवर में पड़े 27 रन, उनके करियर का सबसे महंगा ओवर
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने मुंबई के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने मुंबई के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी आड़े हाथों लिया। पंजाब के पारी के 19वें ओवर में लिविंगस्टोन ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ओवर में 27 रन जड़ दिए।
लिविंगस्टोन ने ओवर के पहले तीन गेंद पर लगातार तीन छक्कें जड़ दिए। जिसके बाद अगली दो गेंद पर दो रन बने। वहीं, लिविंगस्टोन ने 5वीं गेंद पर चौका जड़ दिया, अगली गेंद वाइड रही। जबकि, आखिरी गेंद पर दो रन बने।
आर्चर के इस ओवर में यह सब रिकॉर्ड बने:
पहली बार आर्चर एक ओवर में तीन छक्के पड़े
आर्चर के करियर का सबसे महंगा ओवर
उनके करियर का सबसे खराब बॉलिंग फिगर