IPL 2023: केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
IPL 2023: भारतीय क्रिकेट केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच में 61 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। इसी पारी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए।…
IPL 2023: भारतीय क्रिकेट केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच में 61 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। इसी पारी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। राहुल यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 197 टी20 पारियों में 7000 रन पूरे किए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 212 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सबसे तेज 7000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (पारी के हिसाब से):
197 - केएल राहुल
212 - विराट कोहली
246 - शिखर धवन
251 - सुरेश रैना
258 - रोहित शर्मा