IPL 2023: मोहम्मद शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में पावरप्ले में लिए सबसे ज्यादा विकेट
Mohammad Shami's Record: गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में नेहल बढ़ेरा को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर नेहाल को कीपर शाहा के हाथों कैच आउट करवा दिया। वहीं, तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को भी अपना शिकार बनाया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2023 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने आईपीएल 2023 के पॉवरप्ले में 17 विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले विकेट:
17 - मोहम्मद शमी (2023)
16 - ट्रेंट बोल्ट (2020)
16 - मिशेल जॉनसन (2013)
15 - दीपक चाहर (2019)
15 - मोहित शर्मा (2013)
Latest Cricket News In Hindi