IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली इकलौती टीम
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। मुंबई की टीम ने आईपील 2023 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में 200 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए मैच अपने नाम किया था। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते…
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। मुंबई की टीम ने आईपील 2023 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में 200 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए मैच अपने नाम किया था। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद मुंबई की टीम ने 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई इंडियन्स 100 गेंदों के अंदर 200 रनों के लक्ष्य को चेज करने वाली पहली टीम बन गई है।
मुंबई के इस चेज में सबसे बड़ा हाथ सूर्यकुमार यादव का रहा। सूर्या ने 35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान 7 चौकें और 6 छक्कें जड़े। वहीं, नेहल वढेरा ने 34 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाज के बदौलत मुंबई ने इतने बड़े लक्ष्य को आसानी से हासील कर लिया।