IPL 2023: सुनील गावस्कर ने की सूर्या के बल्लेबाजी की तारीफ, कहा 'सूर्या RCB के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे'
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलंर्जस बैंगलोर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टींम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा, उन्होंने 35 गेंदों में 83…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलंर्जस बैंगलोर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टींम ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा, उन्होंने 35 गेंदों में 83 रनों तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौकें और 6 छक्कें भी जड़े। उनके इस पारी की जमकर तारीफ की जा रही है। कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी पारी को सराहा है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सूर्या के पारी के बारे में कहा कि "सूर्यकुमार यादव आरसीबी के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। जब वह इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं तो आपको गली क्रिकेट का अहसास होता है। वह अभी बेहतर हो गए हैं।"
सूर्या ने आईपीएल 2023 में 11 पारियों में 34.18 की औसत और 186.14 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए हैं।