IPL 2023 Qualifier 2: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा कर तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 60 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह…
IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 60 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह उनकी लगातार तीसरी शतक हैं। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी शतक जड़ा था। इस शतक के साथ ही उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में सर्वोच्च स्कोर का बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेन्द्र सहवाग के नाम था।इसके अलाव उन्होंने प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
आईपीएल प्लेऑफ में सर्वोच्च स्कोर:
123* - शुभमन गिल (जीटी) वी एमआई अब तक
122 - वीरेंद्र सहवाग (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, 2014
117* - शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, 2018
115* - रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, 2014
113 - मुरली विजय (सीएसके) बनाम डीसी, 2012
112* - रजत पाटीदार (आरसीबी) बनाम एलएसजी, 2022