IPL 2023: राहुल तेवतिया अपने सपने के करीब, कहा 'मैं भारत के लिए खेलने के सपने के करीब हूँ'
IPL 2023: गुजरात टाइटन्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे राहुल तेवतिया इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार पदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बेहतरीन मैच फिनिश किए है। अब इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है।
उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो को…
IPL 2023: गुजरात टाइटन्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे राहुल तेवतिया इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार पदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बेहतरीन मैच फिनिश किए है। अब इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है।
उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा कि "यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है। गाँव का एक बच्चा सड़कों पर चड्डी-बनियान खेलता हुआ अब आईपीएल की टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहा है। तो हाँ, मेरा मानना है कि मैं भारत के लिए खेलने के सपने के करीब हूँ।"
Would you like to see Rahul Tewatia in India's T20I team?
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 13, 2023
https://t.co/GmORlbqDrh pic.twitter.com/XCQAENUOKf
तेवतिया ने आईपीएल 2023 में अब तक 175 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए है, जिसमें 7 छक्कें भी हैं। वह कई बार अपने दमपर टीम को जीत दिला चुके है।