IPL 2023: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौकें और 3 छक्कें भी जड़े। इन तीन छक्कों…
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौकें और 3 छक्कें भी जड़े। इन तीन छक्कों के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए। रोहित शर्मा आईपीएल में 250 जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं, एमएस धोनी 235 छक्कों के साथ उनके ठीक पीछे हैं।
बता दे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कें जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 142 आईपीएल मैच में 357 छक्के लगाए है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
रोहित शर्मा - 250
एमएस धोनी - 235
विराट कोहली - 229
सुरेश रैना - 203
रोबिन उथप्पा - 182