IPL 2023: रुतुराज गायकवाड़ ने मार्श-सहवाग को छोड़ा पीछे, इस खास लिस्ट में बनाई जगह
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 50 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 3 चौकें और 7 छक्कें भी जड़े। उन्हें इस…
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 50 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 3 चौकें और 7 छक्कें भी जड़े। उन्हें इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में यह उनका 50 मैचों में 9वां मैन ऑफ द मैच खिताब हैं। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे कम मैच खेलते हुए 9 मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने की सूची में चौथे नंबर पर पहुँच गए है। उन्होंने शॉन मार्श और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।
IPL में 9 मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के लिए सबसे कम मैच लिए:
33 - क्रिस गेल
35 - यूसुफ पठान
37 - माइक हसी
50 - ऋतुराज गायकवाड़
53 - शॉन मार्श
59 - वीरेंद्र सहवाग