IPL 2023: शुभमन गिल ने शहजाद-बाबर आजम को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने
Shubman Gill's New Record: गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने मैच में 52 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 104 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी के बदौलत उन्होंने टी20 क्रिकेट में 25 फिफ्टी प्लस स्कोर अपने नाम कर लिए। वह 25 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल और 255 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद और बाबर आजम के नाम था।
टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 25 फिफ्टी प्लस स्कोर:
23y 255d - शुभमन गिल
24y 75d - अहमद शहजाद
24y 135d - बाबर आजम
24y 208d - ग्लेन फिलिप्स
24y 272d - इशान किशन
Latest Cricket News In Hindi