IPL 2023: मिचेल मार्श के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बने
IPL 2023: मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। मार्श ने पहले बल्लेबाजी के दौरान एक चौका और 6 छक्कों की बदौलत…
IPL 2023: मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। मार्श ने पहले बल्लेबाजी के दौरान एक चौका और 6 छक्कों की बदौलत 39 गेंदों में 63 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी के दौरान 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
मिचेल मार्श आईपीएल के इतिहास में एक मैच में 50 से ज्यादा रन और 4 विकेट लीं वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पहले चार खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह तो आईपीएल में दो बार ऐसा कर चुके हैं।
मिचेल मार्श आईपीएल मैच में 50+ स्कोर करने और 4 विकेट लेने वाले केवल 5वें स्थान पर हैं।
आईपीएल में एक मैच में 50+ रन और 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी:
पॉल वाल्थाटी 75 और 4/29 बनाम CSK (2011)
युवराज सिंह 66* और 4/29 बनाम DD (2011)
किरोन पोलार्ड 64 और 4/44 बनाम RR (2012)
युवराज सिंह 83 और 4/35 बनाम RR (2014)
जेपी डुमिनी 54 और 4/17 बनाम SRH (2015)
मिचेल मार्श 63 और 4/27 बनाम SRH (2023)