आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। इस हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि अंत में हारना निराशाजनक है।
गिल ने कहा कि, "मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। अंत में हारना निराशाजनक है, लेकिन सभी ने शानदार करैक्टर दिखाया। जब आप 224 रन का पीछा कर रहे होते हैं तो चर्चा करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता। आपको पहली गेंद से जाना होगा और हिट करना जारी रखना होगा। इम्पैक्ट प्लेयर की (बड़े स्कोर में) थोड़ी भूमिका होती है। टीमों के पास अतिरिक्त सुरक्षा होती है, इसलिए वे बस चलते रहते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि, "एक समय हमने सोचा था कि हम उन्हें 200-210 के आसपास रोक पाएंगे। हमने आखिरी कुछ ओवरों में कुछ अतिरिक्त रन दिये। लेकिन पीछा करने के बारे में अच्छी बात यह है कि आप जानते हैं कि आप किसका पीछा कर रहे हैं। यह एक छोटा मैदान है, और इस पर लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। (गेंदबाजों के लिए) प्लानिंग को अमल में लाना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर विकेट में गेंदबाज़ों के लिए कुछ नहीं है, तो आपको अपनी प्लानिंग को अमल में लाना होगा।"