IPL 2024: पंजाब ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हुआ एक-एक बदलाव
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उन्होंने चोटिल लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रज़ा को खिलाया है।…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उन्होंने चोटिल लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रज़ा को खिलाया है। वहीं गुजरात ने चोटिल डेविड मिलर की जगह केन विलियमसन को खिलाया है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान मान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, शशांक सिंह, सिकंदर रज़ा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार।
पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा।