IPL 2024: RR ने टॉस जीतकर DC को दिया बल्लेबाजी का न्योता, इन 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निगल के कारण ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर नहीं खेल रहे है। उनकी जगह शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा खेलेंगे। दिल्ली…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निगल के कारण ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर नहीं खेल रहे है। उनकी जगह शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा खेलेंगे। दिल्ली की टीम में भी दो बदलाव हुए है। ईशांत शर्मा और गुलबदीन नायब को खिलाया है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, कुणाल सिंह राठौड़।
दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र।