IPL 2026: LSG ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता,प्लेइंग XI में बदलाव
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार (5 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत औऱ एक हार मिली है। वहीं लखनऊ ने एक…
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार (5 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत औऱ एक हार मिली है। वहीं लखनऊ ने एक मैच खेला है, जिसमें हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ की टीम में दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ को मौका मिला है, वहीं एनरिक नॉर्खिया बाहर गए हैं। वहीं हैदराबाद में लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल आए हैं। वहीं डेविड पेन को बाहर किया गया है।
टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह