IPL 2026: रेड्डी औऱ क्लासेन की कमाल पारी,SRH ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 157 रनों का लक्ष्य
हेनरिक क्लासेन औऱ नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार (5 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद…
हेनरिक क्लासेन औऱ नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार (5 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर तक अभिषेक शर्मा (0),ट्रैविस हेड (7), कप्तान ईशान किशन (1) और लियाम लिविंगस्टोन (14) पवेलियन लौट गए।
इसके बाद क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की बेहतरीन साझेदारी की। यह हैदराबाद के लिए पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रेड्डी ने 33 दों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 रन बनाए। जिसकी बदौलर हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट, मणिमारन सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह राठी ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह