IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, RCB की कैप्टेंसी कर रहे हैं Jitesh Sharma; देखें प्लेइंग XI
PBKS vs RCB, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले…
PBKS vs RCB, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
बताते चलें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। उनकी प्लेइंग XI हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया है। दूसरी तरफ RCB की कैप्टेंसी रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा करेंगे। इसके अलावा टीम में रोमारियो शेफर्ड और सुयश शर्मा की वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीष दुबे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्रिन्ल सिंह, कनिष्क चौहान।