इंग्लैंड - न्यूजीलैंड फाइल मैच टाई पर हुआ खत्म।
आखिरी 12 गेंद पर इंग्लैंड को 24 रनों की दरकार थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए 49वां ओवर जेम्स नीशम ने की। 49वें ओवर में जेम्स नीशम ने प्लंकेट को आउट कर इंग्लैंड को मुसीबत में पहुंचा दिया। इसी ओवर में जेम्स नीशम ने जोफ्रा ऑर्चर को बोल्ड कर मैच में रोमांच ला दिया।
आखिरी ओवर में अब इंग्लैंड को 15 रनों की दरकार थी। आखिरी ओवर न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट करने के लिए आए और बेन स्टोक्स पर इंग्लैंड को जीताने की जिम्मेदारी थी। लआखिरी ओवर की पहली गेंद पर स्टोक्स रन नहीं बना सके।
दूसरी गेंद पर भी स्टोक्स बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। तीसरे गेंद पर स्टोक्स ने कमाल किया और छक्का जमाकर मैच को और भी रोमांचक बना दिया। अब 3 गेंद पर इंग्लैंड को 9 रनों की दरकार थी।
चौथे गेंद पर न्यूजीलैंड की टीम को किस्मत ने धोखा दिया और जब दो रन के लिए बेन स्टोक्स दौड़े तो मार्टिन गप्टिल का थ्रो उनके शरीर पर लगा और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। ऐसे में चौथी गेंद पर इंग्लैंड को 6 रन मिले। अब इंग्लैंड को 2 गेंद पर 3 रनों की दरकार थी। पांचवी गेंद पर रशिद रन आउट हुए लेकिन स्टोक्स स्ट्राइक पर पहुंच चुके थे।
ऐसे में आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरका थी और सामने बेन स्टोक्स थे। आखिरी गेंद पर स्टोक्स एख ही रन बना सके और मैच टाई हुआ। जिसके के कारण मैच अब सुपर ओर के तहत खत्म होगा।
बेन स्टोक्स 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं जोस बटलर 59 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली कीवी टीम के लिए हेनरी निकोलस ने अर्धशतक जमाया जिसकी बदौलत कीवी टीम 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 241 रन बना सकी।
निकोलस ने 77 गेंदों का सामना कर चार चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। टॉम लाथम ने 47 और कप्तान केन विलियम्सन ने 30 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और लियाम प्लकंट ने तीन-तीन विकेट लिए।