SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 258 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया है। चार्ल्स ने 39 गेंदों में शतक जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 46 गेंदों में 10 चौकों और 11 छक्कों की बदौलत 118 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने भी 5 छौकों और 4 छक्कों की मदद से 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाएं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आखिर के ओवेरों में रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंद में 227 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अपनी पारी के दौरान कुल 22 छक्कें लगाएं, जो की टी20 टीम की एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने तीन और वेन पार्नेल ने दो विकेट लिए। वहीं, 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 67 रन लुटाकर सिसांडा मगाला सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।